Chudail Ki Kahaniyan ; bhuton ki kahaniyan ; [Hindi Kahaniyan]

कुन्तिपुरा का रहस्य चुड़ैल की कहानी [हिंदी कहानियां ]

Chudail Ki Kahaniyan ; bhuton ki kahaniyan ; [Hindi Kahaniyan] {Hindi Story }

आज मैं आपको एक ऐसी कहानी के विषय में बताऊंगा जो शायद आपके साथ कभी ना कभी ऐसा हुआ हो चलिए दोस्तों की इस कहानी को शुरू करते हैं

कुन्तिपुरा शहर के एक घर की दास्तां कुछ इस प्रकार है. उस घर में एक परिवार रहा करता था उस परिवार में 2 बच्चे एक लड़का और लड़की थे और उनके माता-पिता थे बहुत ही खुशी और संपन्न परिवार था और वे  लोग बहुत ही अच्छे थे जो अपने पड़ोसियों से बहुत ही अच्छा व्यवहार किया करते थे एक दिन  उस घर में कुछ ऐसा हुआ |जिसको किसी की भी कल्पना ना थी | परिवार के 2 बच्चों में से अचानक एक बच्चे की मौत हो जाती है अब परिवार  सदमे में आ जाता है और उन्हें इस बात का अंदाजा ना हो पा रहा था कि आखिर यह हुआ तो हुआ कैसे ?कुछ समय बीता है और फिर उसके दूसरे बच्चे की भी मृत्यु हो जाती है पूरा परिवार सदमे में होने के बावजूद अपने दोनों बच्चों के कातिलों को किसी प्रकार ढूंढना चाह रहा था उसने कानूनी सहारा लिया और अपने बच्चों के कातिलों को ढूंढने का प्रयास जारी कर दिया अतः कुछ समय बीता और एक दिन बच्चों की मां की भी मृत्यु हो जाती है अब पूरा शक बच्चों के पिता के ऊपर आ जाता है परंतु बच्चों का पिता भी जानता है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया तो आखिर कर कौन रहा है पुलिस उन्हें ढूंढने में जुट जाती है |

Chudail Ki Kahaniyan
Chudail Ki Kahaniyan


परंतु पुलिस के हाथ में ऐसा कुछ नहीं लगता है जिससे किसी मुजरिम को दोषी ठहराया जा सके अतः अब पुलिस ने इस केस की फाइल बंद कर दी और उस घर को सरकारी मोहर लगाकर बंद करवा दिया | कुछ समय बीता उस घर को किसी व्यक्ति ने खरीद लिया हालांकि उसे सच्चाई नहीं पता थी अब वह व्यक्ति जिसने घर खरीदा है वह इस घर में रहने आ जाता है उसके साथ उसके 3 बच्चे और पत्नी हैं अब यह घर में रहने लगते हैं परंतु इस परिवार की मुखिया यानी उसकी पत्नी को अजीब अजीब स्वप्न आते हैं जो कि उसे कहीं से ठीक नहीं लग रहा होता है अतः उसकी हालत खराब होने लगती है पत्नी की हालत खराब होते देख पति ने डॉक्टर को बुलाया और जांच की | डॉक्टर दवाई देकर चला गया परंतु उसका सपना आना कम नहीं हुआ अतः पति ने चर्च के फादर से बात की और अपनी परेशानी को उसके सामने रखा | फिर चर्च के फादर ने उन को चेतावनी दी की आपको यह  घर नहीं खरीदना था  | यह घर श्रापित है इस घर में कई लोगों की जानें गई हैं जिनका कारण आज भी नहीं पता चल पाया है आपको यह घर लेने से पहले थोड़ी बहुत जांच पड़ताल कर लेनी थी | जब लड़की के पति ने यह सब सुना तो वह शोक में आ गया |

अतः अब उसे अपनी गलती का पर अफसोस होने लगा परंतु वह यह घर छोड़कर नहीं जाना चाहता था अतः उसने फादर से बात की और इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए चर्च के फादर को मना लिया अतः अगली सुबह जब फादर उस घर में गए तो अचानक ही फादर के कदम डगमगा गए और फादर जमीन में नीचे गिर पड़े गिरने के पश्चात जब फादर उठे तब उन्हें एहसास हो गया की इस घर में जो भी है बहुत ही शक्तिशाली है जिसने मुझे एक झटके में ही नीचे फेंक दिया अतः फादर ने घर ना जाने का फैसला किया और चर्च चले गए | फादर ने यह सभी घटना अपने गुरु को बधाई और गुरु से मदद के लिए कहा गुरु ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे बच्चे तुम जिससे मिलने जा रहे हो वह इस धरती की सबसे बुरी शक्ति है परंतु फादर ने उनको मदद का वचन दे दिया था इसलिए अब फादर पीछे हटना नहीं चाह रहे थे फादर ने गुरु से मदद करने के लिए कहा और गुरु जी फादर की बात मान गए | 

अगले दिन ही गुरुजी और फादर दोनों ही उस घर में पहुंचे और पहुंचते ही कुछ मंत्रों का उच्चारण करने लगे अचानक ही एक अजीब सा साया गुरुजी के पास आया और गुरु जी से कहा कि आप यहां से चला जा |यह घर मेरा है वरना मैं आपको भी हानि पहुंचा सकती हूं गुरु ने उसकी बात सुनी और उस से विनती करते हुए कहा कि आप इस दुनिया के नहीं हैं आप अपनी दुनिया में लौट जाएं फिर उस साया ने गुरु जी से कहा इस दुनिया में मुझे बहुत ही रुलाया है और मैं इस दुनिया को रोता हुआ देखना चाहती हूं ऐसा कहते हुए वह फादर को आसमान में उठा देती है फादर दर्द से तड़पने लगता है तभी गुरुजी कुछ मंत्र उच्चारण करते हैं फादर नीचे आ जाते है यह सब वाक्या पति पत्नी और उसके बच्चे भी देख रहे हैं हालांकि गुरुजी और साया के बीच जंग छिड़ी हुई है गुरु जी के बहुत समझाने पर साया गुरुजी की बात सुनने के लिए तैयार हो गया और गुरुजी ने कहा तुम इस दुनिया की नहीं हो परंतु मैं तुम्हें अपनी एक आखरी इच्छा जिसकी वजह से तुम यहां भटक रही हो पूरा करने का वचन देता हूं अतः साया ने अपने साथ जो घटना घटी उसका वर्णन करने लगी |

साया ने बताया कि मेरा नाम पंचमी है मैं एक अध्यापक थी और छोटे बच्चों को नृत्य कला सिखाया करती थी एक दिन जब मैं अपने छोटे बच्चों को नृत्य सिखा रही थी तभी इसी घर में 4 बदमाशों ने आकर मुझे मारा पीटा और मेरे साथ गलत काम किया और मेरे दो छोटे छोटे बच्चे को भी मार डाला  | साया ने  बताया  इससे पहले भी कई परिवार यहां पर रहने आए हैं और मैंने सबको एक-एक कर के  मार डाला है क्योंकि यह घर मेरा है और मैं इस घर की मालकिन कोई मुझे इस घर से निकाल नहीं सकता ऐसा कहते हुए साया को बहुत ही क्रोध आ गया  घर की दीवारें कब कब आने लगी और घर की लाइट जलने बुझने लगे यह सब देखकर सभी लोग भयभीत  हो गए तभी साए ने  गुरुजी की  गर्दन पकड़ा और जमीन में उठाकर पटक दिया गुरु जी की वहीं पर मृत्यु हो गई अतः अब इस साया से लड़ना असंभव हो गया था क्योंकि अब उसे काबू में करना नामुमकिन सा दिखने लगा फिर साय ने   फादर के ऊपर भी हमला कर दिया | हालाँकि  की फादर वहां से बच कर निकल गए परंतु वहां पर उपस्थित पति पत्नी और बच्चे वहां से निकलने में असमर्थ रहे और उस साय ने एक एक कर के  सभी को मार दिया |

और फिर से उसी घर पर राज करने लगी अतः आज भी यह घटना कुन्तिपुरा के शहर में मशहूर है आज भी उस घर में कोई नहीं जाता है अभी तक वह घर विरान पड़ा हुआ है क्योंकि कहा जाता है की आज भी उस लड़की का साया उस घर से गया नहीं है और वह और चार लोगों की हमेशा तलाश करता रहता है कुन्तिपुरा शहर में यह घटना बच्चे बच्चे को पता है आंधी की तरह यह घटना फैमिली और आज तक कुन्तिपुरा का वह घर विरान पड़ा हुआ है आज भी उस घर के पास से जो भी रात होने के बाद गुजरता है अंदर से आओ आओ की आवाजें आती हैं जिससे कि कुन्तिपुरा के लोग आज भी भय का सामना कर रहे हैं |

निष्कर्ष - हालांकि आज हमारी साइंस इतनी एडवांस हो गई है कि वह पहले इन चीजों पर विश्वास नहीं किया करती थी परंतु अब वह भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी पर विश्वास करती है और वह भी कहती है कि ऐसी शक्तियां होती हैं जोकि इंसान को नुकसान पहुंचा सकते हैं और ऐसा आप लोगों ने भी महसूस किया होगा दोस्तों कभी-कभी अचानक आपको अजीब सा लगा होगा की आप सो रहे हो और ऐसा लगा कि कोई आपका गला दबा रहा है यदि मेरे दोस्तों ऐसा आपको प्रतीत हुआ हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में आप अपना उत्तर और अपने मन का थोड़ा सा हाल लिख सकते हैं  |  धन्यवाद |


0 comments